अधौरा: सरेला गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
अधौरा के सरेला गांव के पास दो बाइक के टक्कर में एक बाइक सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार को लगभग 3 की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक घायल वृद्ध अधौरा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामेश्वर मिश्रा बताया जाता है। सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि वृद्ध अपने रिश्तेदारी भडेहरा गांव में किसी की मौत हो गई थी।