बहरोड़: राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान, बहरोड में 50 से अधिक कुत्तों की नशबंदी
Behror, Alwar | Jun 22, 2026 राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में बहरोड़ नगर परिषद द्वारा शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार दोपहर 3 बजे नगर परिषद की टीम ने अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की।