अमरिया: महिला पहलवान मुस्कान और गोलू पहलवान की कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई
तहसील अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हज़रत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के 67 वें सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में बुधवार को 4 बजे अधिकतर मुकाबले बराबरी पर छूटे। कानपुर की महिला पहलवान मुस्कान व गोलू पहलवान रामगढ़ी अयोध्या के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा और बंगाल के शैतान पहलवान व मध्य प्रदेश के हलचल पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा।