अमरिया: पिंजरा वमनपुरी में हजरत कुद्दूस मियां के उर्स के आखिरी दिन कुल शरीफ में बड़ी संख्या में पहुंचे अकीदतमंद
तहसील अमरिया क्षेत्र के गांव पिंजरा वमनपुरी में हजरत कुद्दूस मियां के उर्स में आखिरी दिन कुल शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। मजार शरीफ पर चादर पोशी कर दुआएं मांगी। शिरनी तकसीम की। कुल शरीफ में मौलाना खतीब रजा ने मुल्क की खुशहाली, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की। दुआ में हजारों हाथ अल्लाह की बारगाह में उठे।