अमरिया: तहसील अमरिया क्षेत्र कैंचू टांडा में कुश्ती दंगल में पहलवानों ने जीत के लिए आजमाए दावपेच, देखने के लिए उमड़ी भीड़
अमरिया क्षेत्र के कैंचू टांडा गांव में हज़रत दादा मियां रहमतुल्ला अलैह के 67 वें सालाना उर्स में चल रहे कुश्ती दंगल में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 4 बजे कुश्ती हुई। जिसमें कलियर शरीफ के राजा कुरैशी पहलवान ने राजस्थान के घनगोर पहलवान को चितकर जीत मुकाबला जीत लिया। अमरोहा के जाहिद पहलवान ने दिल्ली के हिटलर पहलवान को पटकनी दी।