कलान: जरियनपुर तिराहे के पास दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी टैक्सी कार ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, कार सवार छह यात्री घायल
शाहजहांपुर जनपद मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम जरियनपुर तिराहे पर सोमवार रात 9 बजे यात्रियों से भरी दिल्ली जा रही टेक्सी परमिट एर्टिगा कार ट्रेक्टर की ट्राली से टकरा गई। जिससे कार में सवार लगभग सभी यात्री चोटिल हो गये। इनमे दो लोगों को सीएचसी जरियनपुर ले जाया गया। घायलों ने बताया कि कार चालक नशे में था। जिससे वह एक्सीडेंट का बाद गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।