कलान: मिर्जापुर कस्बे में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की फर्म से नगदी सहित सोने चांदी के आभूषण चोरी
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा मिर्जापुर निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण गुप्ता ने बताया रविवार की रात अज्ञात चोर छत के सहारे उनकी दुकान में घुस गए और अंदर घुसकर उन्होंने सर्राफे की दुकान की अलमारी तोड़कर ₹3लख के आभूषण, गुल्लक तोड़कर 4:50 लाख रुपए से अधिक की चोरी कर ली और फरार हो गए।