कलान: कलान में दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी को बाइक सवार युवक ने जड़ा थप्पड़,बदमाश सोने के आभूषण छीनकर हुये फरार
शाहजहांपुर जनपद के कस्बा कलान में आज दिन दहाड़े सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार दो युवकों ने थप्पड़ मार कर,सोने के आभूषण छीन कर फरार हो गये। दिन दहाड़े हुई इस घटना से नगर में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना जब पुलिस को दी गई। तो सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।