मखदुमपुर: मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में परिवार विकास मेला का उद्घाटन
मखदुमपुर बाजार स्थित सुखदेव प्रसाद वर्मा रेफरल अस्पताल में मंगलवार के दिन 2 बजे परिवार विकास मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ मृत्युंजय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को परिवार विकास एवं परिवार नियोजन की जानकारी दी।