बैतूल नगर: क्रिकेट सट्टे पर कोतवाली का बड़ा प्रहार, मैच के बीच सटोरिया रंगे हाथ पकड़ा गया
बैतूल में क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर शहर में चल रहे आईपीएल सट्टा कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की।