बाह: बाह में नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार
बाह थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपित अनिल (पुत्र रामबक्श) को बिजौली डिपो के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे बताया कि आरोपित मूल रूप से खेड़ा राठौर के गुढ़ा गांव का रहने वाला है और पीड़िता के घर पर किरायेदार था। 21 मई को पीड़िता की मां ने तहरीर दी थी कि अनिल उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म और