विदिशा नगर: महिला कराटे खिलाड़ियों ने कलेक्टर को लिखित ज्ञापन देते हुए खेल स्टेडियम में स्थान मुहैया कराने की मांग की
विदिशा की महिला कराटे खिलाड़ियों द्वारा विदिशा शहर में किसी भी स्थान पर प्रैक्टिस के लिए जगह न होने के कारण आज कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य को एक लिखित ज्ञापन दिया है। जिसमें उन्होंने बताया कि विदिशा में ताइक्वांडो के लिए तीन सेंटर है। जहां ताइक्वांडो के खिलाड़ी भरपूर मेहनत कर सकते हैं। लेकिन कराते के लिए कोई भी स्थान खासतौर पर महिलाओं के लिए नहीं है।