भभुआ: भभुआ थाना में एक वारंटी को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस ने लिया सहयोग
Bhabua, Kaimur | Feb 8, 2026 एक वारंटी को पकड़ने के लिए भभुआ थाना सहयोग लेने यूपी की पुलिस पहुंची है। आज रविवार को भभुआ थाना 12:30 बजे पहुंचे यूपी के बांदा थाना के कांस्टेबल शमशेर बहादुर ने बताया कि भभुआ निवासी प्रमोद उर्फ बाहुबली के ऊपर चोरी मामले में एनबीडब्ल्यू का वारंट कोर्ट द्वारा जारी किया गया है। वही कोर्ट के निर्देश के आलोक में वारंट के आधार पर थाना पहुंचा गया है।