भभुआ: सेमरिया नई बस्ती में रास्ते को लेकर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को कराया शांत
Bhabua, Kaimur | Feb 8, 2026 सेमरिया नई बस्ती में रास्ता को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पर आज रविवार को 2 बजे पुलिस पहुंची हुई थी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन को बताया कि पूर्व डीएम द्वारा सन 1992 में महादलित का नई बस्ती बसाया गया। जिसका रास्ता नहीं होने के कारण पूर्व डीएम ने पूर्व अंचल अधिकारी को रास्ता का आदेश दिए तब तक दोनों अधिकारियों का तबादला हो गया था।