नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में सूखे नशे का खतरा बढ़ रहा, युवा गिरफ्त में, कई युवाओं की हो चुकी है मौत
आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सूखा नशा (ड्रग्स) का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो खासकर युवाओं और स्कूली छात्रों के बीच गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गोंद, सॉल्यूशन, व्हाइटनर, टैबलेट व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर युवा अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।