आरा: महाशिवरात्रि के अवसर पर रामगढ़िया से भव्य शिव बारात की यात्रा पूरे शहर में निकाली गई, सिद्धनाथ मंदिर में हुआ विवाह
Arrah, Bhojpur | Feb 26, 2025 महाशिवरात्रि के मौके पर रामगढ़िया से भगवान शिव की बारात निकाली गई। पूरे शहर में बारातियों का स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस भी सुरक्षा को लेकर काफी मुस्तैद रही। पूरे शहर की यात्रा करते हुए सिद्धनाथ मंदिर में भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान आरा शहर के हजारों लोग इस बारात के साक्षी बने।