गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खेरीबाड़ी गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष सुशील सोरेन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि एक बाइक दो टुकड़ों में बंट गई और एक व्यक्ति उछलकर पास के नाले में जा गिरा। घायलों में सुशील सोरेन (खेड़ीबाड़ी), दुलाल देहरी और सनाय आहाड़ी ...