राघोगढ़: राघोगढ़ के मेन बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, बड़ा हादसा टला
Raghogarh, Guna | Apr 10, 2026 राघोगढ़ के मेन बाजार में 10 अप्रैल को सड़क किनारे खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लगी। इलेक्ट्रिक स्कूटी आग के गोले में तब्दील हो गई। भगदड़ के साथ अफरा तफरी मची, राहगीरों की भी होश उड़ गए। दुकानदारों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, इसी दौरान पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बीच बाजार एक बड़ा हादसा होने से बच गया।