हमीरपुर: हमीरपुर में 'माँ के नाम' अभियान के साथ वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने किया महोगनी का पौधरोपण
एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत जनपद में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ आज कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। वृक्षारोपण महाअभियान-2026 समिति के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक गोयल ने महोगनी का पौधा रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द कुमार ने अशोक का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अपर जि