सगड़ी: मुईयापार में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, क्षेत्र में मचा हड़कंप
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के मुईयापार में सोमवार को प्रशासन की टीम पहुंची । बता दे कि ग्रामीणों द्वारा अवैध अतिक्रमण को लेकर शिकायत की गई थी । जिसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया और भूमि को खाली कराया । वही प्रशासन की इस कार्यवाही से हड़कंप की स्थिति मची रही ।