छतरपुर: बालाजीपुरम में पैसों की मांग कर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 मामलों में पहले से है लिप्त
छतरपुर के बालाजीपुरम मोहल्ले में पैसों की मांग कर मारपीट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी कुलदीप उर्फ लल्लू दुबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, चोरी, मारपीट और अवैध हथियार समेत 5 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को मंगलवार की शाम 5 बजे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।