बालोद: विश्व साइकिल दिवस: बालोद में युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने साइकिल चलाकर दिया फिट इंडिया का संदेश
Balod, Balod | Jun 7, 2026 विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार सुबह जिला मुख्यालय बालोद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रैली में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।