जिले में कहीं पर भी पेट्रोल व गैस की किल्लत नहीं है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी व गैर कानूनी कार्य करने व मूल्य से अधिक पैसे लेने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह बिल्कुल अपराध की श्रेणी में है। अगर ऐसा करते हुए कोई सूचना मिलती है तो बहुत गंभीर व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सदर एसडीएम अविनाश कुमार ने बक्सर स्थित अपने कार्यालय में कही।