डॉक्टरों ने 5 किलो का एड्रिनल ट्यूमर निकालकर महिला की जान बचाई, SRN हॉस्पिटल की यह बड़ी उपलब्धि
Sadar, Allahabad | Apr 3, 2026
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से जुड़े स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और बड़े एड्रिनल ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।झूसी की रहने वाली 40 वर्षीय अर्चना पिछले एक साल से पेट में गांठ और लगातार दर्द की समस्या से परेशान थीं। जांच में उनके पेट के दाईं तरफ करीब 16×15.7×19 सेंटीमीटर का बड़ा ट्यूमर पाया गया, इसका वजन काफी था।