सिंघवारा: सिमरी थाना में तैनात महिला दरोगा रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड, ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी की कार्रवाई
सिमरी थाना में पदस्थापित महिला दरोगा ज्योति कुमारी को रिश्वत लेनदेन के ऑडियो वायरल होने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कांड संख्या 98/26 से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामला एक युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ भागने से जुड़ा था, जिसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।