उधवा: केवटपाड़ा गांव में विवाहिता से मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत केवटपाड़ा गांव में एक विवाहिता महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे जानकारी मिली कि पीड़िता रीना देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। राधानगर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।