भीलवाड़ा: आबकारी विभाग का छापा, रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था अवैध शराब का अड्डा, 41 पव्वे जब्त, महिला ने किया विरोध, एक गिरफ्तार
भीलवाड़ा। शहर में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी पुलिस ने आर.के. कॉलोनी स्थित एक रिहायशी मकान पर दबिश देकर अवैध शराब के भंडारण व बिक्री का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान देशी शराब के 37 पव्वे तथा अंग्रेजी शराब के 4 पव्वे बरामद किए गए, जबकि मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया।