औरैया: अयाना थाना क्षेत्र में बकरियां चराने को लेकर दो गांवों में हुए खूनी संघर्ष में 15 लोग घायल, अब गांव में पुलिस बल तैनात
खेत में बकरियां जाने को लेकर शनिवार देर शाम को पाकर का पुरवा व फरिहा गांव के लोग आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें दोनों पक्षों से करीब 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस मामले में फरार चल रहे महज एक आरोपी को पकड़ सकी है। शेष आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। वहीं तनाव को लेकर मंगलवार को भी गांव में पुलिस कर्मी तैनात रहे। रविवार