ऊंचाहार: पयागपुर नदौरा ग्राम पंचायत में तालाब की जमीन पर काटे गए यूकेलिप्टस के पेड़, लकड़ी लदी गाड़ी की गई जब्त
ऊँचाहार तहसील क्षेत्र के पयागपुर नदौरा ग्राम पंचायत में सोमवार को गाँव के ही एक व्यक्ति द्वारा तालाब की जमीन पर खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटकर पिकअप पर लादकर लकड़ी ले जाई जा रही थी, ग्रामीणों की सूचना पीआरवी व क्षेत्रीय लेखपाल रवि केसरवानी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लेखपाल द्वारा लकड़ी लदी पिकअप को जब्त करते हुए मामले में कार्यवाई शुरू कर दी गई है।