भोपाल में नए साल से पहले भोपाल STF की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-एमपी सीमा के पास अनूपपुर के जंगल मार्ग पर ट्रक से 599 किलो गांजा जब्त। उड़ीसा से आ रही थी खेप, ट्रक में बने थे खास बॉक्स। सतना और सीधी के 2 आरोपी गिरफ्तार, कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है।