विदिशा नगर: ब्रह्माकुमारी आश्रम में समर कैंप शुरू, बच्चों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान
गर्मी की छुट्टियों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से विदिशा के मुखर्जी नगर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में रविवार सुबह 9 बजे समर कैंप आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार अलग-अलग एक्टिविटीज कराई जा रही हैं। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के जरिए मानसिक क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।