#Saharanpurpolice
#परीक्षा
#निरीक्षण
➡️आज दिनांक 10.06.2026 को उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों(आर्य कन्या इन्टर कॉलेज, राजकीय इन्टर कॉलेज, B.D बाजोरिया,S.D इन्टर कॉलेज एवं J.V जैन डिग्री कॉलेज) का निरीक्षण किया गया।
✅निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रांग रूम एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
#Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur