पेशरार: अनियंत्रित ट्रेलर ने अंचल अधिकारी की गाड़ी को टक्कर मारी, तीन लोग गंभीर घायल, समसुल अंसारी ने चिंता जताई
इस घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड पंचायत के लोहरदगा जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी ने सोमवार शाम 4 बजे गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने घायल अंचल अधिकारियों और चालक के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी घायल जल्द स्वस्थ होकर अपने कर्तव्यों पर लौटें। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।