अररिया: नगर थाना पुलिस ने शहर के गौढ़ी चौक पर बस में बैठे दो युवकों को 708 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
Araria, Araria | Jun 3, 2026 अररिया नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के गौढ़ी चौक से चंदा चौक जाने वाली नहर मार्ग के समीप एक बस को रोका, इसके बाद बस में बैठे सहरसा जिला निवासी रणधीर कुमार व गुड्डू कुमार के पास से 708 ग्राम स्मैक बरामद किया, इसके बाद दोनों उपयुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई में जुट गई है।