छतरपुर नगर: महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, गोद लिए बेटे पर मारपीट का आरोप, एसपी ऑफिस में दिया आवेदन
छतरपुर में एक चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। यहां रुकसाना खातून नामक महिला ने अपने गोद लिए बेटे और उसकी पत्नी पर मारपीट व जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने आज 25 अप्रैल दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला के मुताबिक, उसने करीब 12 साल पहले अपनी बहन के बेटे को गोद लिया था।