उरई: उरई में चालकों और परिचालकों के स्वास्थ्य के लिए शिविर का आयोजन किया गया
Orai, Jalaun | Jun 28, 2025 जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, उरई में परिवहन विभाग द्वारा आज दिन शनिवार समय 4:50 मिनट पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चालकों परिचालकों के लिए स्वास्थ्य, नेत्र एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 30 चालकों ने प्रतिभाग किया,जिसमे सभी के नेत्रों की जांच की गई और शुगर चैक की गई है।