मंझनपुर: महिला घाट में नहाने गए तीन दोस्तों के यमुना नदी में डूबने से दो की बची जान, किशोर की तलाश जारी, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला घाट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब नहाने गए तीन दोस्त गहरे पानी में डूबने लगे। हादसे में दो किशोरों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक किशोर गंगा की तेज धारा में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश में जुटी हुई है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।