भिवानी: CIA-2 भिवानी ने मादक पदार्थ के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार, दर्ज किया मामला
सीअाइए स्टाफ द्वितीय की टीम ने मुढ़ाल से एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मादक पदार्थ से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीअाइए स्टाफ द्वितीय की टीम सहित गांव मुढाल के बस स्टैंड मौजूद थे। उन्हें गुप्त सूचना मिली की झारखंड निवासी एक युवक मुंढाल से रोहतक रोड पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है ।