भिवानी: गांव कुड़लबास में लापरवाही से चालक ने पलटी बुलेरो गाड़ी, किशोर की मौत पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव कुड़लबास के नजदीक राजस्थान से कैरू बारात में जा रहे गाड़ी चालक ने बुलेरो को पलट दिया। हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक किशोर के पिता की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।