भिवानी: तोशाम में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मध्यमप्रदेश के सागर जिले के मनावनगौरी गांव के 24 वर्षीय युवक सौरभ ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के साथ काम करने वाले युवक के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार तोशाम में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 24 वर्षीय युवक सौरभ ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी लगा ली।