मेरठ: लिसाड़ी क्षेत्र में बहन के मायके जाने से इंकार पर बवाल, भाइयों ने ससुर को पीटा, फायरिंग कर फरार
Meerut, Meerut | Apr 1, 2026 मेरठ के लिसाड़ी क्षेत्र के कुशालनगर में बहन के मायके जाने से मना करने पर भाइयों ने उसके ससुर से मारपीट कर दी। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपित कार व बुलेट छोड़कर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने बुलेट व कार को कब्जे में लेकर थाने ले गई।