निम्बाहेड़ा: T20 में इंडिया की जीत के बाद निंबाहेड़ा में देर रात को निकली वाहन रैली
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में शनिवार देर रात को वाहन रैली का आयोजन किया गया। साउथ अफ्रीका को T20 में हारने के बाद में T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी इंडिया ने अपने नाम की है। ऐसी खुशी में युवाओं द्वारा देर रात को आतिशबाजी करते हुए निंबाहेड़ा में ढोल नागौर के साथ में वाहन रैली निकाली गई। ढोल नगरों के साथ में युवाओं द्वारा बड़े धूमधाम के साथ में जश्न मनाया गया।