निम्बाहेड़ा: चीरे हुए डोडा पोस्त के नस्तीकरण की समय सीमा को बढ़ाई गई निंबाहेड़ा विधायक ने आबकारी आयोग से की थी मुलाकात
राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आबकारी आयुक्त ने अफीम काश्तकारों द्वारा अफीम काश्त के पश्चात चीरे हुए डोडा पोस्त नष्टीकरण को 30 जून 2024 से आगे बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 तक करने के निर्देश जारी किए हैं। अफीम काश्तकारों द्वारा चीरे हुए डोडा पोस्त को नष्ट करने की समय सीमा बढ़ाने को लेकर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने आबकारी आयुक्त से मुलाकात की थी।