निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा क्षेत्र में जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने देर रात को की रात्रि चौपाल लोगों की सुनी समस्याएं
चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा उपखंड के उखलिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन निंबाहेड़ा विधायक श्री चंद कृपलानी की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। गुरुवार देर रात तक रात्रि चौपाल में लोगों ने अपनी समस्याओं से जिला कलेक्टर व विधायक श्री चंद कृपलानी को अवगत करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।