हरदा: हरदा में व्यापारी का बैग चोरी, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दो आरोपियों को पकड़ा
Harda, Harda | Apr 20, 2026 शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रविवार शाम बोहरा मस्जिद वाली गली में एक व्यापारी का लेदर बैग चोरी होने का मामला सामने आया। घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वारदात में एक नाबालिग का भी इस्तेमाल किया गया।