बरेली: प्रेमिका के टॉर्चर से टूटा गणित प्रवक्ता, सुसाइड नोट में लिखे नाम, बरेली में प्रेमिका पर FIR दर्ज
बरेली में गणित के एक युवा प्रवक्ता की आत्महत्या ने सनसनी फैला दी है। इज्जतनगर इलाके में किराये के कमरे में फंदे से लटके मिले प्रवक्ता के मामले में अब उनकी प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गोरखपुर के थाना गोला क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय वशिष्ठ मुनि नवाबगंज के बरौर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में गणित के प्रवक्ता थे।