बहराइच: शहर सहित जनपद में 16 से 27 फरवरी तक चलेगा एमआर टीकाकरण अभियान, 2893 विद्यालयों में 2720 सत्र होंगे आयोजित
शहर सहित जनपद में खसरा, रूबेला एमआर टीकाकरण अभियान 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिसमें कक्षा 1 से 5 के लगभग चार लाख से अधिक बच्चों को टीकाकरण लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को सीएमओ ने बताया कि जिले के 2893 विद्यालयों में कुल 2720 टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।