बहराइच: हरखापुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पिता-पुत्र झुलसे, उत्तराखंड से चरित्र सत्यापन कराने आए थे घर
बहराइच के मूर्तिहा थाना क्षेत्र के हरखापुर गांव में शॉर्ट सर्किट से फ्रिज में आग लगी, देखते ही देखते घर में फैल गई। आग की लपटें टीन की छत चीरकर निकलीं। सो रहे पिता- रवि और पुत्र ऋषभ धुएं से बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने गेट तोड़कर उन्हें निकाला। दोनों का मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज जारी है।