बहराइच: सर्राकला कसौजी में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवारों को कुचला, साले की मौत, जीजा घायल
बहराइच के मोतीपुर इलाके के सर्राकला कसौजी गांव में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में पड़रिया गांव निवासी विद्याराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निधिपुरवा निवासी दुर्गेश गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, घायल का इलाज जारी है। पुलिस जाच में जुट गई है।