माखन नगर: मोहासा: विधायक सीसी रोड निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए शामिल
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 25, 2026
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह माखन नगर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्राम मोहासा में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यह सड़क निर्माण कार्य लगभग 20 लाख 50 हजार रुपए की लागत से किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।